Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में हुआ ‘शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम’ आयोजित
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में हुआ ‘शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम’ आयोजित

RNS INDIA NEWS 16/02/2021
IMG-20210216-WA0009.jpg

विद्यालय के पुरातन छात्र समूह के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में सोमवार को एक ‘शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के 22 निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को कुल ₹55000 की छात्रवृत्ति, प्रत्येक विद्यार्थी को ₹2500 की छात्रवृत्ति एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व छात्र-समूह के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस समूह द्वारा एवं रा0इ0का0 हवालबाग के स्टाफ द्वारा उन दो बच्चों गरिमा व अमित जिनके पिता नंदन राम की हाल ही में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी को भी ₹10800 की आर्थिक सहायता दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा के प्रसिद्ध व्यवसाई एवं पूर्व छात्र-समूह सदस्य जीवन चंद पांडे थे। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र समूह द्वारा भविष्य में भी योग्य विद्यार्थियों को वित्तीय एवं शैक्षिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रवक्ता एवं एटीएल इंचार्ज डॉ0 कपिल नयाल ने बताया की पूर्व छात्र समूह द्वारा की गई इस पहल से जो मेधावी हैं किंतु आर्थिक कारणों से जीवन में सफलता प्राप्त करने से रह जाते हैं, को विशेष मदद मिलेगी एवं अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे। पूर्व छात्र समूह द्वारा की गई इस पहल से विद्यार्थियों को भविष्य में समाज में अपना योगदान करने की भी प्रेरणा प्राप्त होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडे ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के चयन हेतु विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं की एक समिति बनाई गई थी जिन्होंने विद्यार्थियों से भी विचार-विमर्श कर छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति का पता लगाया एवं मेधावी एवं निर्धन विद्यार्थियों को इस हेतु चुना। उन्होंने पूर्व छात्र समूह का आभार व्यक्त किया एवं इस पहल को ऐतिहासिक बताया। प्रवक्ता मोती प्रसाद साहू ने विद्यालय के प्रगति का ब्यौरा अतिथियों के सम्मुख रखा। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने इस कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं मार्गदर्शक बताया एवं समूह के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह बिष्ट, अष्टभुजा दुबे, तारा दत्त भट्ट, बराती लाल यादव, शंकर दत्त भट्ट, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धोनी, प्रमोद पांडे, सुनीता बोरा, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, गीतांजलि नयाल, मोनिका जोशी, कमलेश मिश्रा, गणेश पालनी, पूरन सिंह नेगी एवं अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता डॉ0 कपिल नयाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
Next: नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 54 में से 42 यात्रियों के शव मिले

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.