Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑडियो क्लिप मामले में पूर्व विधायक ठुकराल पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो क्लिप मामले में पूर्व विधायक ठुकराल पर केस

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कथित ऑडियो क्लिप वायरल मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा की तहरीर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक ठुकराल का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें ठुकराल ने उनके पति और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई। इसके अलावा उनके चरित्र को लेकर भी अपशब्द कहे गए। मामले की शिकायत एक साल पहले पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुईं। इसके बाद वह महिला आयोग भी गईं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उनका कहना है कि ऑडियो एआई या डिफेक से बना है तो उसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए। ठुकराल को अपना वॉयस सैंपल देना चाहिए। इससे पहले बीते गुरुवार को मीना शर्मा एसएसपी कार्यालय पहुंची थीं और एसपी क्राइम निहारिका तोमर को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जब तक ठुकराल पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगी। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई और ठुकराल की गिरफ्तारी की मांग की है।

कांग्रेसी नेता मीना शर्मा की तहरीर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कथित ऑडियो क्लिप वायरल की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 28 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Next: रुद्रपुर में पत्रकार के घर से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.