Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस पर झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को अंबेडकर पार्क में एकत्र हुईं। यहां से महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक होते हुए गल्ला मंडी पहुंचीं, जहां कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। तख्तियों पर ‘कांग्रेस सबूत बताओ’, ‘दिवंगत बिटिया की आत्मा को मत सताओ’, ‘अंकिता की आत्मा को सताना बंद करो’ जैसे नारे लिखे हुए थे। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मामले को शुरू से गंभीरता से लिया। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की, एसआईटी का गठन किया और 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर मई 2025 में तीनों दोषियों को उम्र कैद की सजा दिलाकर बेटी को न्याय दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें सड़क पर नहीं, बल्कि न्यायालय में पेश करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि कांग्रेस अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए अंकिता भंडारी के नाम पर झूठी राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा सरकार ने दोषियों को सख्त सजा दिलाने का काम किया है। महिला मोर्चा पूरे जिले में कांग्रेस की राजनीति को बेनकाब कर रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और किसी भी कीमत पर बेटी के नाम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने कहा कि अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस की बयानबाजी से प्रदेश की महिलाएं आहत हैं। सरकार ने न्यायालय के माध्यम से दोषियों को आजीवन कारावास दिलाया है। इसके बावजूद कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 23 जनवरी से
Next: धारी में मल्लीदीनी में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.