Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • धारी में मल्लीदीनी में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार
  • नैनीताल

धारी में मल्लीदीनी में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार

RNS INDIA NEWS 06/01/2026
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। धारी ब्लॉक के मल्ली दीनी में गुलदार को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार करीब 10 दिन बाद बीते सोमवार देर रात फंस गया। जिसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। हालांकि, तल्लीदीनी क्षेत्र में महिला को निवाला बनाने वाला यही गुलदार है या कोई दूसरा? इसका पता फॉरेसिंक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के तल्लीदीनी में 26 दिसंबर को अपने घर से कुछ दूरी पर मवेशियों के लिए चारा काट रही हेमा देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया था। परिजनों के शोर मचाने तक गुलदार महिला को कई किमी जंगल के अंदर ले गया था। काफी खोजबीन के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था। नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, हंगामा किया था। जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर ट्रैप कैमरे व पिंजरे लगाए। साथ ही अलग-अलग टीमों को गश्त करने में लगाया गया था। यही नहीं, वन विभाग ने जंगल जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा भी दी जा रही थी। करीब एक सप्ताह बाद विभाग को अपने कुछ ट्रैप कैमरों में गुलदार की मूवमेंट दिखाई दी थी। जिसके बाद इधर 10 दिन बाद बीते सोमवार की देर रात मल्लीदीनी क्षेत्र में एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। रेंजर विजय भगत ने बताया कि सोमवार देर रात मल्लीदीनी में एक गुलदार पकड़ा गया। जिसे वन्य जीव वैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला पर हमला करने वाला यही गुलदार है या नहीं? इसकी जानकारी फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। अभी भी क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है। सर्च अभियान में वन क्षेत्र अधिकारी विजय भट्ट, अभय जोशी, आनंद लाल, डॉ. तरुण गर्ग, डॉ. हिमांशु पांगती, पूरन चंद, कृपाल सिंह, गोधन सिंह, अभय कुमार, सुनील प्रसाद, सुखदेव राणा, विपिन बिष्ट, मनोज, पंकज, गौरव, नीरज, मोहन आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन
Next: राशिफल 07 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.