Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • क्लीनिक संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

क्लीनिक संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए क्लीनिक गए युवक की गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मौत होने का आरोप लगा है। मामले में परिजनों ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय में तहरीर सौंपी है। फौजी मटकोटा भूरारानी निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई को उनका बेटा अंशुल शर्मा स्थानीय क्लीनिक पर इलाज कराने गया था। आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने स्वयं को एमबीबीएस डॉक्टर बताकर इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद युवक की हालत बिगड़ गई। बेहोशी के साथ मुंह से झाग आने लगे और शरीर नीला पड़ गया। परिजन उसे पहले रुद्रपुर के निजी अस्पताल और फिर भोजीपुरा स्थित अस्पताल ले गए, जहां कई दिन उपचार चला। बाद में हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया, जहां 30 जुलाई को युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद क्लीनिक संचालक फरार हो गया और यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन-सा इंजेक्शन लगाया गया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश संबंधित थाने को दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया
Next: रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए: मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हर शनिवार रुद्रपुर नगर निगम में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.