Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग सहित संबंधित विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण महिलाओं को चारे के लिए जंगलों में जाने की मजबूरी न हो, इसके लिए सभी क्षेत्रों में निशुल्क चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और गांवों के आसपास उगी झाड़ियों का नियमित कटान कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि झाड़ियों के कटान से वन्यजीवों की आवाजाही पर नियंत्रण किया जा सकेगा और मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी आएगी। बैठक के दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में आयोजित हो रहे शिविरों में विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि एक दिन में आयोजित होने वाले शिविरों की संख्या सीमित की जाए, क्योंकि कई विकासखंडों में एक ही दिन अनेक शिविर होने से अधिकारियों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नया रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविरों में अधिकारियों की उपस्थिति की प्रभावी निगरानी के लिए विभागवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 दिसंबर
Next: उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने जगदीश चंद्र जोशी, महासचिव बने अशोक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.