Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने जगदीश चंद्र जोशी, महासचिव बने अशोक
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने जगदीश चंद्र जोशी, महासचिव बने अशोक

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-19 at 17.46.38

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के आम चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि महासचिव पद पर अशोक पांडे ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल और कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रकाश पंत की देखरेख में सम्पन्न हुई। अल्मोड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। सूचना विभाग के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ और कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया। क्लब के अन्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इनमें संप्रेक्षक पद पर हरीश चंद्र भंडारी, कार्यालय सचिव पद पर कपिल मल्होत्रा, उप सचिव (संस्थागत) पद पर मोहित अधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किशन जोशी और हिमांशु लटवाल चुने गए। चुनाव में क्लब के कुल 62 सदस्यों में से 56 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्वतमान कार्यकारिणी सचिव रमेश जोशी और कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी सहित अन्य सदस्यों ने भी चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी समेत सभी पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: जिलाधिकारी
Next: बिजली चोरी की जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम से मारपीट, उपखंड अधिकारी घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
  • बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में कन्या भारती का गठन
  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.