Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रक्षा बंधन से पहले पूरा वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
  • हरिद्वार

रक्षा बंधन से पहले पूरा वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 31/07/2020
rns featured image new

रुडकी। नगर निगम स्वच्छता समिति के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर पूरा वेतन देने की मांग की। उन्होंने रक्षा बंधन से पहले पूरा वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले स्वच्छता समिति में तैनात कर्मचारियों ने गुरुवार को मेयर से मुलाकात की थी। कर्मचारियों ने मेयर से रक्षा बंधन पर्व से पहले पूरा वेतन देने की मांग की थी। मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया था लेकिन निगम ने केवल दो हजार रुपये देने की तैयारी की थी। इसकी सूचना मिलने पर स्वच्छता समिति के कर्मचारी नगर निगम पहुंचे और लेखा कर्मचारी से इस बारे में जानाकरी ली। सूचना सही पाए जाने पर कर्मचारी नाराज हो गए। कर्मचारियों ने संघ के बैनर तले नगर निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि रक्षा बंधन से पहले पूरा वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। प्रदर्शन करने वालों में विनेश, नरेश, जोगेंद्र, राहुल, शुभम, विनोद, अशोक, आनंद, राजीव, अमित, रोहन, अजय, अक्षय, कंवर पाल, आकाश, दीपक, गुरवचन, रौनक, शेर सिंह, रवि, डैनी, कुलदीप, संजय, राधे, अर्जुन, रविंद्र, मौसम, मोहित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी से मारपीट में 3भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: 36 घंटे से भी ज्यादा बिजली आपूर्ति बंद, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.