Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • व्यापारी से मारपीट में 3भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

व्यापारी से मारपीट में 3भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/07/2020
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर में तीन व्यापारी भाइयों ने मिलकर एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। गंभीर हालत में व्यापारी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के मुताबिक ज्वालापुर निवासी लक्की दरगन में शिकायत देकर बताया कि उसका बड़ा भाई कमल दरगन पेशे से व्यापारी हैं। मंगलवार को व्यापारी नीरज मंगल और उनके एक साथी ने अपने कुछ परिचितों को बताया कि उन्होंने कमल से 1 करोड़ रुपये लेने हैं, जब यह बात कमल को पता चली तो कमल व्यापारी नीरज मंगल से बात करने के लिए उनकी सब्जी मंडी स्थित दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि नीरज मंगल और उनके दो भाई मनोज और राजीव दुकान में मिल गए। जब कमल ने एक करोड़ रुपये देने वाली बात पूछी तो तीनों आगबबूला हो गए और कमल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आनन-फानन में कमल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मारपीट की घटना बीते मंगलवार रात की बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि व्यापारी तीनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकडाउन उल्लंघन में छह लोगों पर केस दर्ज
Next: रक्षा बंधन से पहले पूरा वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.