Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक बर्खास्त, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज
  • चमोली
  • देहरादून

छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक बर्खास्त, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/12/2025
rns featured image new

देहरादून। चमोली जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा में छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोपों में घिरे अतिथि शिक्षक युनुस अंसारी के खिलाफ सोमवार को कड़ी कार्रवाई की गई। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनका अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर सेवा से हटा दिया है।

राजनीति विज्ञान विषय के अतिथि प्रवक्ता युनुस अंसारी पर अभिभावकों ने यौन शोषण और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे। प्रकरण सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक संघ की संयुक्त बैठक बुलाई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इसके आधार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने प्रधानाचार्य को अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए और इस मामले में बरती गई लापरवाही पर दो दिन के भीतर तथ्यपरक स्पष्टीकरण मांगा है।

खंड शिक्षा अधिकारी दशोली की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ चमोली कोतवाली में पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनहीनता, छेड़छाड़ या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अपराधों को राज्य सरकार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्कूलों में निगरानी तंत्र और सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किया औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
Next: डीएम और एसएसपी ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.