Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डीएम और एसएसपी ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

डीएम और एसएसपी ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 01/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने सोमवार को नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन एवं उपचार प्रक्रियाओं की गुणवत्ता का आकलन करना था। जिलाधिकारी ने केंद्र के समस्त कक्षों, मरीज वार्ड, बाथरूमों, किचन क्षेत्र तथा बाहरी परिसर का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने केंद्र में संचालित कक्षाओं, थेरेपी सेशन्स, योग एवं काउंसलिंग गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने प्रशिक्षकों एवं परामर्शदाताओं से केंद्र में अपनाई जा रही उपचार पद्धति के बारे में विस्तार से चर्चा की और मरीजों के सुधार से जुड़े सुझावों पर भी विचार किया। नशा मुक्ति केंद्र संचालक संस्था ने बताया कि केंद्र में वर्तमान में 26 मरीज भर्ती हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मरीजों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी स्थिति एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी आवश्यकताओं व समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके समाधान हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र में हीटिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, पर्याप्त गर्म कपड़े और कंबलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य, सुविधा और मनोवैज्ञानिक स्थिरता के लिए एक सुरक्षित व अनुकूल वातावरण अनिवार्य है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने केंद्र में आउटडोर गतिविधियों, खेल सुविधाओं और मनोरंजक कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों के पुनर्वास प्रक्रिया को मजबूती मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि शारीरिक गतिविधियां और सकारात्मक वातावरण नशामुक्ति कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इन सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन कर प्रवेश-निकास व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा परिसर की सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखा जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक बर्खास्त, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज
Next: विश्व एड्स दिवस पर जिला न्यायालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.