Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में डॉक्टर दंपति बरी
  • ऊधम सिंह नगर

प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में डॉक्टर दंपति बरी

RNS INDIA NEWS 30/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत ने प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में साक्ष्यों के अभाव में आरोपी डॉक्टर दंपति को दोषमुक्त कर दिया। 5 अक्तूबर 2022 को किच्छा थाना क्षेत्र के दोपहरिया गांव निवासी सुरेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि अपनी गर्भवती पत्नी नीतू को छिनकी स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक ले गया था, जहां कथित तौर पर डॉक्टर दंपति ने ऑपरेशन व इंजेक्शन के दौरान लापरवाही की, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अभियुक्त दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान वादी सुरेश ने कोर्ट में अपने बयान में स्वयं स्वीकार किया कि डॉ.सचिन और डॉ. ज्योति न तो अस्पताल में मौजूद थे और न ही उन्होंने उसकी पत्नी का उपचार या ऑपरेशन किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया, लेकिन इसमें कहीं भी किसी गलत इंजेक्शन या चिकित्सीय त्रुटि का उल्लेख नहीं था। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद दंपति को बरी कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ तैयारियों में शामिल न करने पर स्थानधारी साधु-संत नाराज
Next: धनपुर के कई गांवों में है भालू का आतंक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.