Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • धनपुर के कई गांवों में है भालू का आतंक
  • रुद्रप्रयाग

धनपुर के कई गांवों में है भालू का आतंक

RNS INDIA NEWS 30/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   जनपद की धनपुर और रानीगढ़ पट्टी में भालू का आतंक बना है। बीते दिनों चिनग्वाड़, घंडियाल्का और च्वीथ गांव में भालू की सक्रियता देखकर ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जहां सुरक्षा की मांग की वहीं वन विभाग की टीम गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। धनपुर और रानीगढ़ पट्टी के एक दर्जन से अधिक गांवों में भालू की चलकदमी देखी जा रही है। अब महिलाएं जंगल जाने में भी डर रही है। हालांकि गांव-गांव में वन विभाग की टीम के महिलाओं को जागरूक करने के बाद महिलाएं झुंड बनाकर शोर-शराबा कर घास पत्ती लेने जा रही है। वहीं गांव के लोग भी महिलाओं के साथ ही बच्चों पर खास निगरानी कर रहे हैं। विशेषकर सुबह और सांय भालू को गांव की सीमा में आने से रोका जा रहा है इसके लिए मिर्ची का धुंआ और सीटी बचाते हुए शोर-शराबा किया जा रहा है। घंडिल्याका के प्रधान राकेश मोहन, चिनग्वाड़ के प्रधान दीपक बिष्ट ने कहा कि धनपुर के अधिकांश गांवों में भालू दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर हमले की घटनाएं हो रही है। ग्रामीण एक दूसरे को सर्तक कर रहे हैं जबकि वन विभाग की टीम भी लगातार गांवों का दौरा कर महिलाओं को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ समय तक वन विभाग की टीम को इस तरह के प्रयास करने होंगे ताकि भालू गांवों से दूर भाग सके। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने बताया कि भालू प्रभावित इलाकों में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब भालू शहरी इलाकों में कम दिख रहा है जबकि गांवों से भी दूर भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में डॉक्टर दंपति बरी
Next: अंर्तराष्ट्रीय साधकों ने देवप्रयाग संगम पर किया योग और ध्यान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.