Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी
  • देहरादून

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी

RNS INDIA NEWS 22/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटक 15 नवंबर से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन व्यवसायी पंजीकरण (सफारी वाहन स्वामी) के लिए 25 अक्तूबर तक आवेदनपत्र वेबसाइट या कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30अक्तूबर निर्धारित की गई है।
जंगल सफारी के लिए पार्क हर वर्ष 15 नवंबर को खोला जाता है और 15 जून तक खुला रहता है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। जंगल सफारी से पार्क प्रशासन को हर वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क एशियाई हाथियों व बाघों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां तेंदुआ, जंगली बिल्ली, हिमालयी काला भालू, स्लॉथ भालू, धारीदार लकड़बग्घा, सांभर, जंगली सुअर, चित्तीदार हिरण, बार्किंग हिरण और कई अन्य जानवर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। इन दिनों पार्क में गेट व रोड मरम्म्त का कार्य चल रहा है। पार्क प्रशासन का कहना है कि 31 अक्तूबर तक पार्क के अंदर अलग-अलग रेंजों में सफारी ट्रैक तैयार करने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी जुटा ली जाएंगी।
चार रेंजों में होती है जंगल सफारी: पार्क क्षेत्र की चार रेंजों चिल्लावाली रेंज (30 किमी), हरिद्वार रानीपुर रेंज (24 किमी), मोतीचूर रेंज (22 किमी) व चीला रेंज (36 किमी) में जंगल सफारी संचालित की जाती है। करीब 200 से अधिक स्थानीय निवासियों को रोजगार भी मिलता है। पार्क क्षेत्र में 160 से अधिक जंगल सफारी वाहन हैं।
जंगल सफारी के लिए सफारी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यटन व्यवसायी पंजीकरण फार्म 25 अक्तूबर तक प्रधान कार्यालय या वेबसाइट rajajitigerreserve.uk.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। – अजय लिंगवाल, एसीएफ, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटाखे जलाने को लेकर विवाद में बुजुर्ग ने युवकों पर फेंका तेजाब, लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा
Next: पत्नी से छेड़छाड़ के विवाद में पति पर जानलेवा हमला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.