Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी से छेड़छाड़ के विवाद में पति पर जानलेवा हमला
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी से छेड़छाड़ के विवाद में पति पर जानलेवा हमला

RNS INDIA NEWS 22/10/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पत्नी से छेड़छाड़ के विवाद में पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष कॉलोनी वार्ड 29 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीती 19 अक्तूबर की रात कुछ युवकों ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में मोहल्ले का ही एक व्यक्ति तीन दिन पूर्व उसके घर में घुस आया था और पत्नी से छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में उसकी पत्नी ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि इसी प्रकरण में 19 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि जब वह अपने ई-रिक्शा से चौकी जा रहा था, तभी आरोपी के बेटे सोहिल, अरबाज और अन्य साथियों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर वार कर दिया और उसका हाथ तोड़ दिया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी
Next: देहरादून में छठ को भव्य बनाने की तैयारी, घाटों की सफाई के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.