
हरिद्वार(आरएनएस)। नगर निगम प्रशासन की ओर से प्लास्टिक की प्रतिबंधित सीट और सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध की मुहिम को लघु व्यापारियों ने समर्थन दिया है। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में मेला क्षेत्र के लघु व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि अलकनंदा घाट पर एकत्र हुए। इस दौरान सभी ने सिंगल यूज प्लॉस्टिक का बहिष्कार करने और इसकी बिक्री नहीं करने की शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम की सिंगल यूज प्लॉस्टिक के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का पूर्ण समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लॉस्टिक बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई में नगर निगम प्रशासन का सहयोग किया जाएगा।चोपड़ा ने शिवभक्त कांवड़ियों से भी सिंगल यूज प्लॉस्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। शपथ लेने वालों में कामिनी मिश्रा, सीमा, मंजू, पूनम, सुनीता चौहान, आशा देवी, पुष्पा दास, सुमन गुप्ता, मीरा देवी, इंदिरा देवी, सुषमा देवी, वीरेंद्र कुमार, चंदन दास, रवि, भोला शर्मा, विवेक कुमार, मोहनलाल, मनीष शर्मा, अशोक गुप्ता, जय सिंह, सुरेश कांति, मनोज कुमार, प्रदीप, राजू जैन और ओम प्रकाश आदि शामिल रहे।
