Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हंगामे के बीच संपन्न हुई बीडीसी की पहली बैठक
  • ऊधम सिंह नगर

हंगामे के बीच संपन्न हुई बीडीसी की पहली बैठक

RNS INDIA NEWS 30/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   हंगामे के बीच क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपना परिचय देने के साथ ही शिक्षा, पेजयल समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि उनके प्रस्तावों को रिसीव किया जाए न की रद्दी की टोकरी में डाला जाए। मंगलवार को रुद्रपुर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। वहीं बीडीओ असित आनंद ने प्रस्तावित विकास कार्यों को सदन के समक्ष रखा। सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और राशन जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजना तैयार करने पर बल दिया। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के प्रस्तावों को रिसीव किया जाए। साथ ही इसे रद्दी की टोकरी में नहीं फेंका जाए। अगर ऐसा हुआ तो वे मोर्चा खोलेंगे। बैठक में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, जितेंद्र गौतम, मुख्य कृषि अधिकारी एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ.अभय सक्सैना, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी साबेद आलम, कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय, जिला पर्यटन अधिकारी एवं सह नोडल लता बिष्ट, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत धीरेंद्र पंत ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगला अवैध अतिक्रमण मामले में कमिश्नर दीपक रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने सात किलो अफीम पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.