Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने सात किलो अफीम पकड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने सात किलो अफीम पकड़ी

RNS INDIA NEWS 30/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नशा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। ग्राम बरा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को दबोचकर उनके कब्जे से 7.042 किलो अफीम बरामद की। गिरफ्तार आरोपी बरेली और बदायूं जिले के निवासी हैं। दोनों बरेली से अफीम लेकर रुद्रपुर रोडवेज बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को डिलीवरी देने जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों पर मुकदमा दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया है। सोमवार को एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम पुलभट्टा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाइक पर सवार दो युवक बरेली से अफीम लेकर रुद्रपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम बरा के पास पुलिस ने चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद बरा की ओर से आते बाइक सवार पुलिस को देख वापस मुड़ने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से 7.042 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम चमन प्रकाश उर्फ लखविंदर पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम गेलाटांडा, नवाबगंज, बरेली और महावीर पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम सल्लन नगर, बिनावर, बदायूं बताए। दोनों से बरामद अफीम और बाइक कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई। मुख्य सप्लायर की तलाश तेज मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी यह अफीम बरेली के ग्राम नवदिया बमौरा निवासी डालचंद्र से लाए थे। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा माफियाओं पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हंगामे के बीच संपन्न हुई बीडीसी की पहली बैठक
Next: गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट कब होंगे बंद, आ गई तारीख

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.