Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नगला अवैध अतिक्रमण मामले में कमिश्नर दीपक रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • ऊधम सिंह नगर

नगला अवैध अतिक्रमण मामले में कमिश्नर दीपक रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 30/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  अवैध अतिक्रमण की जद में आ रहे नगला नगरपालिका के करीब 800 परिवारों को एक बार फिर से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने डीएम समेत वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों संग निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग, राजस्व विभाग, पंतनगर यूनिवर्सिटी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों से सन् 1965 के राजस्व अभिलेखों तथा वर्तमान स्थिति के परिपेक्ष में नगला की भौगोलिक स्थिति की जानकारियां हासिल कीं। कमिश्नर ने कहा कि नगला का पूरा प्रकरण तराई स्टेट फॉर्म, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग की जमीनों के सीमांकन के बीच फंसा हुआ था। जिसमें आज यह तय किया गया है कि वर्तमान में मौजूद स्टेट हाईवे के मिड सेंटर से दोनों और 50-50 फीट जगह लेने के बाद जो जगह बचती है, उसमें सभी संबंधित विभागों की जमीनों का सीमांकन कराने के बाद शेष जगह में नगला नगर पालिका निवासियों की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें अगर कोई समस्याएं आती हैं तो केंद्रीय एजेंसी से जियो ग्राफिकल मैपिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने त्योहारी सीजन के तुरंत बाद हाईवे का चिह्नीकरण कर अतिक्रमण की जद में आ रहे परिवारों से अपना अतिक्रमण स्वत: हटाने की अपील की जाएगी। यहां पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं नगरपालिका के चेयरमैन सचिन शुक्ला ने कहा कि नगला मामले में प्रदेश स्तर पर सांसद अनिल बलूनी की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति बनी थी। इसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या एवं विधायक की समिति ने कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में अधिकारियों की कमेटी गठित कर नगला हाईवे तथा उससे जुड़े सभी विभागों की सर्वे कराकर नगला नगर पालिका के विकास का रास्ता निकालने की बात कही है। वहीं अधिकांश लोगों ने 50 फीट के दायरे में आ रहे अपने अवैध निर्माण को स्वत: ही तोड़ना शुरू कर दिया हैं। यहां डीएम नितिन भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम गौरव पाण्डे, ईओ विजय बिष्ट, फार्म मैनेजर पंतनगर जैन सिंह, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, सुनील रोहेला, बीबी मिश्रा, धनुष यादव, गोपाल जोशी, सुनील यादव, ज्योति प्रजापित, महेन्द्र बालमीकि, हरीश जोशी, हरीश पांडे पन्नालाल गुप्ता नारायण अरमोली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 अक्टूबर तक प्रस्तुत करें प्रस्तावित कार्यों के एस्टीमेट : डीएम
Next: हंगामे के बीच संपन्न हुई बीडीसी की पहली बैठक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.