Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सुरक्षाकर्मियों को दिए टिप्स
  • पौड़ी

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सुरक्षाकर्मियों को दिए टिप्स

RNS INDIA NEWS 13/09/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बेस चिकित्सालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों को मरीजों और तीमारदारों के लिए सहयोगी और मार्गदर्शक की भूमिका में रहने की अपील की। कहा कि अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले हर मरीज को सही दिशा दिखाना और उनकी मदद करना ही सुरक्षा कर्मियों की असली जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान डॉ. सयाना ने कहा कि बेस अस्पताल की सुरक्षा का दायित्व उन पूर्व सैनिकों पर है, जिन्होंने भारतीय सेना में रहकर देश सेवा की है। प्राचार्य ने सुरक्षा कर्मियों को मरीजों को अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी देने, वाहनों व एम्बुलेंस को सही स्थान पर पार्क कराने, ड्यूटी एरिया में लगातार विजिट करते रहने और वार्डों में डॉक्टरों के राउंड के समय अनावश्यक भीड़ को रोकने के निर्देश दिए। डॉ. सयाना ने कहा कि भीड़भाड़ से मरीजों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी संक्रमण का खतरा रहता है, इसलिए संवाद शैली को बेहतर बनाते हुए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। प्राचार्य ने बताया कि बेस अस्पताल में इस समय दो सुपरवाइजर के साथ 44 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। शीघ्र ही अन्य सुरक्षा कर्मी भी जुड़ेंगे। कहा कि सुरक्षा कर्मियों समेत अन्य कर्मचारियों को सीपीआर और जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही फायर सेफ्टी और सुरक्षा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी, ताकि सभी कर्मी हमेशा अलर्ट मोड में रह सकें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी में बीबीए के छात्र सहित दो गिरफ्तार
Next: पौड़ी में मुख्य फार्मेसी अधिकारी से 2.87 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.