Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भारत में किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में आई पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, हो रहीं ट्रोल
  • उत्तराखंड

भारत में किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में आई पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, हो रहीं ट्रोल

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
rns featured image new

स्टॉकहोम। भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में अब स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी आ गई हैं। 18 साल की ग्रेटा ने ट्वीट करके कहा कि हम भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। इससे पहले अमेरिकी गायिका रिहाना ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि हम इस बारे में क्यों बात नहीं कर रहे हैं। ये दोनों ही सेलेब्स अब किसानों की हिंसा को लेकर ट्रोल भी हो रहे हैं।ग्रेटा और रिहाना दोनों ने ही किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से सटे इलाकों में इंटरनेट बैन करने की खबर को शेयर किया है। उनके ट्वीट को अब तक करीब 30 हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो उन्हें किसानों की हिंसा की याद दिला रहे हैं। मिस्टर सिन्हा ने लिखा, बच्ची पहले अपने पैरों पर चलना सीखो और पढ़ाई पूरी करो।

अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्विटर से इंटरनेशनल फोरम पर छाया किसानों का मुद्दा, समर्थन में उतरे ग्लोबल सेलिब्रेटी

ग्रेटा यह शर्मनाक और निंदनीय व्यवहार है
सुरभि ने लिखा कि ये किसान राष्ट्रीय राजधानी में दंगा करना चाहते थे। उनकी हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। या तो आपको गलत सूचना मिली है या आप इस हिंसा में विश्वास करती हैं। यह शर्मनाक और निंदनीय व्यवहार है। बता दें कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर परेड हिंसा के बाद हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर कई जगहों पर इंटरनेट को बैन कर दिया गया था। गत शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर हिंसक हंगामे के बाद हरियाणा सरकार ने ऐक्शन लेते हुए 14 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी।इससे पहले ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में होने वाली JEE, NEET 2020 परीक्षा को स्थगित करने का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि भारत के बच्चों को कोरोना संकट और भीषण बाढ़ के बीच में परीक्षा देने के लिए बैठने को कहना अनुचित है। मैं ऐसे बच्चों के परीक्षा को स्थगित करने के आह्वान का समर्थन करती हूं। स्वीडन की पर्यावरण ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 2019 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना था।

We stand in solidarity with the #FarmersProtest in India.
https://t.co/tqvR0oHgo0

— Greta Thunberg (@GretaThunberg) February 2, 2021

दुनियाभर के शक्तिशाली नेताओं पर ग्रेटा ने बोला था हमला

ग्रेटा इस साल उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में दुनियाभर के शक्तिशाली नेताओं पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से निपटने में नाकाम रहने और इस तरह नई पीढ़ी से विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। इस कार्यक्रम में उस वक्त यूएन चीफ एंतानियो गुतारस भी मौजूद थे। ग्रेटा उस वक्त भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने एक पर्यावरण पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जलवायु अभियान में आवश्यकता इस बात की है कि सत्ता में बैठे लोग पुरस्कार देने के बजाए विज्ञान का अनुसरण शुरू करें।
मैगजीन ने ग्रेटा को पर्सन ऑफ द ईयर चुने जाने पर लिखा था, साल भर के अंदर ही स्टॉकहोम की 16 साल की लडक़ी ने अपने देश की संसद के बाहर प्रदर्शन किया और फिर विश्वभर में युवाओं के आंदोलन का नेतृत्व किया। मैगजीन ने लिखा कि महज इतनी कम अवधि के अंदर ही उन्हें संयुक्त राष्ट्र चीफ से मुलाकात का मौका मिला, तो वहीं उनके स्रोताओं में विभिन्न देशों के राष्ट्रपति के साथ ही पोप भी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार में महंगाई दर सबसे कम का रिकॉर्ड: भगत
Next: सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान को दिया झटका, विदेशियों के यात्रा करने पर लगाई रोक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.