Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोदी सरकार में महंगाई दर सबसे कम का रिकॉर्ड: भगत
  • देहरादून

मोदी सरकार में महंगाई दर सबसे कम का रिकॉर्ड: भगत

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
rns featured image new

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को महंगाई पर प्रलाप से पहले अपने कार्यकाल की ओर ध्यान देने की जरुरत है। साथ ही कहा कि आंकड़े पुख्ता करते हैं कि 25 साल में महंगाई दर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सबसे कम है। भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि कोविड के चलते पूरे विश्व की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई,लेकिन नरेन्द्र मोदी के बेहतर प्रबंधन के चलते हमारे देश में आम लोगों को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। भगत ने कहा कि कोविड के कारण विश्व की अर्थ व्यवस्था के डगमगाने व उत्पादन में कमी की वजह से बाजार में कीमतों में उछाल आया है। जो आज विश्व्यापी समस्या है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व ने देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित रखा है। भगत ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अदभुत एवं पारदर्शी बजट प्रस्तुत किया है। इससे हरेक सेक्टर में देश नए आयामो को छुएगा पेश किए गए बजट से नए वित्तीय वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी व महँगाई दर भी घटेगी। भगत कहा कि पेट्रोल और डीजल में जो सेस लगाया गया है उसमें अन्नदाताओं के सहूलियत व उनके संसाधनों को बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम है इसका आम आदमी पर कोई फर्क नहीं पडने वाला है लेकिन कांग्रेस को किसानों की बेहतरी से भी कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आंकड़ो का हवाला देते हुये कहा कि पिछ्ले 25 साल की अपेक्षा मोदी सरकार में ग्रोथ रेट सबसे अधिक और महंगाई सबसे कम रही है। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद 2018-19 में जीडीपी 7.3 और महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रही है जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार के 5 साल में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ सबसे अधिक रही है। भगत ने कहा कि मोदी सरकार की तुलना मनमोहन सरकार की जीडीपी से की जानी चाहिए। 2009 से 2014 के बीच अर्थ व्यव्स्था औसतन 6.7 की दर से बढ़ रही थी, जबकि नरेन्द्र मोदी की सरकार में अर्थ व्यवस्था 7.5 की दर से बढ़ी है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल प्रबन्धन के कारण विदेशी कम्पनिया भी यहा निवेश के लिये उत्साहित है और आज भारत निवेश के लिये विश्व का सबसे पसन्दीदा स्थल बनता जा रहा है।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ फैशन सम्मेलन का आयोजन
Next: भारत में किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में आई पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, हो रहीं ट्रोल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.