Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • साइबर ठग ने कारोबारी के खाते से 42 हजार रुपये निकाले
  • हरिद्वार

साइबर ठग ने कारोबारी के खाते से 42 हजार रुपये निकाले

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

रुडकी। कारोबारी के खाते से साइबर ठग ने 42 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व में भी खुद को सैन्यकर्मी बताकर साइबर ठगों ने शहर के कई लोगों से ठगी की है। बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के गैंग इस तरह की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली को अंकुश अग्रवाल निवासी शिव मंदिर के निकट सिविल लाइंस ने तहरीर देकर बताया कि वह कपड़ा कारोबारी है। 25 सितंबर को अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन पर बताया गया कि वह सैन्य कर्मी है। ऑनलाइन कुछ कपड़े आर्डर किए हैं। बताया था कि वह ऑनलाइन पेमेंट करेगा। जिसके बाद पांच हजार रुपये खाते में भेजे गए थे। फोन पर एक क्यूआर कोड भेजा था। जिसे स्कैन करने के लिए कहा था। कोड को स्कैन करते ही खाते से 42 हजार रुपये साफ हो गए थे। आरोपी से जब रकम वापस करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया था। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने तहरीर को साइबर सेल भेज दिया था। जहां से अब जांच रिपोर्ट कोतवाली पहुंची और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजार की बजट रैली जारी, सेेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी बैंक 34 हजार के पार
Next: प्रदूषण फैलाने पर फैक्ट्री सील

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.