Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दामाद और ससुर में रोचक जंग, कई और दिग्गज मैदान में
  • उत्तराखंड

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दामाद और ससुर में रोचक जंग, कई और दिग्गज मैदान में

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

वॉशिंगटन। वर्ष 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन का दौर अब समाप्त हो चुका है और इस सूची में अब कई ऐसे नाम जुड़ गए हैं जो पिछले साल सुर्खियों में रहे थे। सबसे रोचक नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके दामाद जेरेड कुश्नर का है। ट्रंप और जेरेड कुश्नर दोनों को ही पश्चिम एशिया में शांति वार्ता को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए नामांकित किया गया है। वहीं अमेरिका की मताधिकार कार्यकर्ता स्टेसी अब्राम्स को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता स्टेसी अब्राम्स को बैलट बॉक्स के जरिए अहिंसक बदलाव के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। अब्राम्स ने पिछले कड़ी मेहनत की जिससे वोटों का प्रतिशत बढ़ा और इससे जो बाइडेन को चुनाव जीतने में काफी मदद मिली। नार्वे की सोशलिस्ट पार्टी के एक सदस्य लार्स ने स्टेसी की तुलना डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर से की।

जेरेड कुश्नर ने कराया अब्राहम समझौता

जेरेड कुश्नर और उनके डेप्युटी अवी बेरकोवित्ज को रविवार को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया। उन्हें इजरायल और अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने के लिए इस पुरस्कार से नामित किया गया है। इसे अब्राहम समझौता कहा जा रहा है। इन दोनों की जोड़ी ने इजरायल और यूएई, बहरीन, सूडान और मोरक्को के बीच समझौता कराया था। इजरायल और अरब देशों के बीच समझौते के लिए ही ट्रंप को भी नामित किया गया है।
इस बार जिन अन्य लोगों के बीच पुरस्कार के लिए जंग देखने को मिलेगी उसमें रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी, जलवायु परिवर्तन एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और विश्व स्वास्थ्य संगठन शामिल हैं। ट्रंप को छोडक़र बाकी के तीनों उम्मीदवारों को नार्वे के सांसदों ने नामांकित किया है। बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए विजेता चुनने का ट्रैक रिकॉर्ड नार्वे के इन सांसदों के नाम ही है।

विजेता चुनने का ट्रैक रिकॉर्ड नार्वे के नाम

इन उम्मीदवारों के अलावा दुनियाभर के हजारों लोगों ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अप्लाई किया हुआ है। इसमें कई देशों के सांसदों के अलावा पूर्व नोबेल विजेता भी शामिल हैं। रविवार को यानी आज नोबेल शांति पुरस्कारों के लिए नामांकन बंद हो गया है। पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो के निदेशक हेनरिक उराल्ड ने कहा कि नार्वे के सांसदों ने 2014 के बाद से हर साल जिसे शांति पुरस्कारों के लिए नामित किया है, उसी में से किसी एक के नाम यह खिताब दर्ज हुआ है। हाल के वर्षों से पैटर्न काफी आश्चर्यजनक है।

नॉमिनेशन का खुलासा नहीं करती है नोबेल कमेटी

नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के निणर्य पर यह निर्भर करेगा कि यह पुरस्कार किसे दिया जाएगा। यह कमेटी नॉमिनेशन पर कभी भी कोई टिप्पणी नहीं करती है। नोबेल कमेटी 50 साल तक नामांकित और असफल उम्मीदवारों के नाम को गुप्त भी रखती है। हालांकि, अगर नामांकित व्यक्ति अपने नाम का खुलासा करना चाहे तो उसे सार्वजनिक किया जा सकता है।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी से गिरकर छह मवेशियों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल
Next: 5 करोड़ की शराब जब्त, 9 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.