Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पहाड़ी से गिरकर छह मवेशियों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल
  • बागेश्वर

पहाड़ी से गिरकर छह मवेशियों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। बेसहारा मवेशियों से परेशान लोग अब खतरनाक कदम उठाने लगे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया बागेश्‍वर जिले के कपकोट ब्लाक के चीराबगड़ क्षेत्र में। कुछ लोगों ने नगर पंचायत क्षेत्र के 18 मवेशियों को कालापानी गधेरे के पास छोड़ दिया, जहां एक तीव्र पहाड़ ढलान से गिरकर छह मवेशियों की मौत हो गई। जबकि 12 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू अभियान चलाया। सरकार ने भले ही गोवंशीय संरक्षण अधिनियम बनाए हुए हैं, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। कपकोट ब्लाक में तो कुछ लोगों ने नगर पंचायत क्षेत्र से बेसहारा मवेशियों को तीन किमी दूर जंगल के पास छोड़ दिया। वहां मवेशी संकरे रास्ते से कालापानी गधेरा पार करते समय तीव्र पहाड़ी ढलान में फंस गए। लौटने के प्रयास में छह मवेशियों की ढलान में गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम बमुश्किल नौ मवेशियों को रेसक्यू कर सकी। तीन अभी भी तीव्र पहाड़ी ढलान में ही फंसे हैं। मवेशियों को काफी चोट भी लगी है। घटना के बाद पशु चिकित्सक को भी जानकारी दे दी गई है। उनके पहुंचते ही घायल मवेशियों का इलाज किया जाएगा। एसडीआरएफ की टीम में लीडर हृदयेश ङ्क्षसह, शेखर नगरकोटी, सोहन चौबे, गिरजेश जोशी, टीका कार्की मौजूद थे। कपकोट के प्रभारी एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। अगर पशु क्रूरता के मामले में कोई भी दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
बसहारा मवेशियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को रोकने में शासन-प्रशासन पूरी तरह असफल दिखाई दे रहा है। प्रशासन को तो इतनी बड़ी घटना की जानकारी ही नहीं। लंबे समय से नगर पंचायत में रहने वाले लोग बेसहारा मवेशियों को गौ सदन भेजने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोङ्क्षवद कपकोटी ने कहा कि अभी भी नगर पंचायत क्षेत्र में 20 से अधिक बेसहारा मवेशी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति जंगल से गिरफ्तार
Next: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दामाद और ससुर में रोचक जंग, कई और दिग्गज मैदान में

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.