Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दिव्य कलश ज्योति रथ यात्रा के लोगों ने किए दर्शन
  • टिहरी

दिव्य कलश ज्योति रथ यात्रा के लोगों ने किए दर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के 100वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में दिव्य कलश ज्योति रथ यात्रा नई टिहरी पहुंची। श्रद्धालुओं ने दिव्य कलश ज्योति रथ यात्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हरिद्वार से ऋषिकेश होते हुए नई टिहरी पहुंची दिव्य कलश ज्योति रथ यात्रा का लोगों ने हनुमान चौक, कृष्ण चौक, मौलधार, गणेश चौक, साई चौक सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर दर्शन किए। दर्शन के दौरान लोगों को गायत्री मंत्र सुनाया गया। यात्रा के संयोजक दिनेश चंद्र मैखुरी ने बताया कि गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार वर्ष 2026 में अपने सौ वर्ष पूर्ण कर लेगा। कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य नये भारत का निर्माण करना है।
बौराड़ी के एक होटल में आयोजित गोष्ठी में संयोजक मैखुरी ने कहा कि युवा पीढ़ी सनातन धर्म के संस्कारों को भूलकर विदेशों की संस्कृति की ओर जा रही है। कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाना जरूरी है। नशे की लत के कारण युवा अपने भविष्य पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। इस मौके पर गंभीर सिंह, अर्जुन नेगी डॉ़ वीएन जोशी, जिला संयोजक लक्ष्मी पंवार, वीपी बधानी, विक्रम कठैत, कमल सिंह महर, सुंदरलाल उनियाल, भगवान चंद्र रमोला, डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, राकेश राणा, कुलदीप पंवार, आशा रावत, देवेंद्र नौडियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता विधायक ने समर्थकों संग थाना घेरा, दस दिन के अंदर उचित कार्रवाई की दी चेतावनी
Next: गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे कार्यकर्ता

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.