Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कसार देवी में गूंजे वैदिक मंत्र, योग और गंगा संवाद का हुआ अनुपम संगम
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में गूंजे वैदिक मंत्र, योग और गंगा संवाद का हुआ अनुपम संगम

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशभर में योग शिविरों के साथ वैदिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में अल्मोड़ा के ऐतिहासिक कसार देवी मंदिर परिसर में बुधवार को एक विशेष आयोजन का आयोजन हुआ, जहां गंगा, वेद, पुराण और नदी सभ्यता पर आधारित संवाद, मंत्रोच्चार और योग सत्रों का अद्भुत समागम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें योगाचार्य सूरज बिष्ट, योग शिक्षक लल्लन कुमार सिंह और रॉबिन हिमानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगाचार्य सूरज बिष्ट ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। वेदों में गंगा को जीवनदायिनी, पाप नाशिनी और मोक्ष प्रदायिनी कहा गया है। योगाचार्या गीतांशी तिवारी ने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला बताया। वहीं, योग शिक्षक ललन कुमार सिंह ने नमामि गंगे अभियान को एक सांस्कृतिक जागरण करार देते हुए कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल जल संरक्षण नहीं, बल्कि संस्कृति की रक्षा का भी प्रतीक है। योग इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ललिता तोमकियाल, खुशी बिष्ट, गीतांशी तिवारी, पंकज राठौर, अभय, आशीष और माया कविता आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्याणी नदी को अतिक्रमणमुक्त कर पुराने स्वरूप में लाने की तैयारी
Next: वर्क फ्रॉम होम का झांसा दे युवक से लाखों की ऑनलाइन ठगी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.