Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वर्क फ्रॉम होम का झांसा दे युवक से लाखों की ऑनलाइन ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

वर्क फ्रॉम होम का झांसा दे युवक से लाखों की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक व्यक्ति से ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 12.65 लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली। यह ठगी 9 से 19 फरवरी के बीच की गई। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके टेलीग्राम पर ‘आकांक्षा रॉय पम नाम से एक व्यक्ति ने वर्क फ्रॉम होम से संबंधित विज्ञापन भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ग्रुप एडमिन ने खुद को रिसेप्शनिस्ट बताया और अन्य सदस्यों द्वारा लाभ के स्क्रीनशॉट भेजे जाने लगे। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क के बदले कुछ राशि उसके खाते में भेजी गई, जिससे वह विश्वास में आ गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का झांसा देकर उससे लगातार रकम मांगी गई, जो उसने विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने बताया कि 9 से 19 फरवरी के बीच कई खातों में उसने यह रकम जमा की। जब उसने अर्जित धनराशि को निकालने की कोशिश की तो प्रोसेसिंग चार्ज और जीएसटी के नाम पर और पैसों की मांग की जाने लगी, जिससे उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कसार देवी में गूंजे वैदिक मंत्र, योग और गंगा संवाद का हुआ अनुपम संगम
Next: सड़क पर पलटी यात्री बस, चार यात्री हुए घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.