Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कल्याणी नदी को अतिक्रमणमुक्त कर पुराने स्वरूप में लाने की तैयारी
  • ऊधम सिंह नगर

कल्याणी नदी को अतिक्रमणमुक्त कर पुराने स्वरूप में लाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कल्याणी नदी को फिर से स्वच्छ और धारा प्रवाह बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि कल्याणी नदी में अवैध अतिक्रमणों के कारण जल प्रवाह बाधित हो गया है और नदी का स्वरूप नाले जैसा बन गया है। वर्षा ऋतु में जलभराव और बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक नदी में 1028 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 550 को नोटिस जारी कर दिए गए हैं, जबकि शेष 478 को नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 18 जून तक सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए जाएं और 5 जुलाई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाए। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि नदी में गिरने वाले नालों के अपशिष्ट जल के उपचार के लिए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया जाएगा। एसटीपी के लिए नजूल भूमि को चिह्नित किया गया है और नगर निगम से एनओसी भी प्राप्त कर ली गई है। नदी में अटरिया पुल से दक्षिण की ओर लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नित हैं। इस क्षेत्र में गिरने वाले नालों को टैप कर लाइन बिछाई जाएगी और उन्हें एसटीपी तक ले जाया जाएगा ताकि गंदा पानी सीधे नदी में न गिरे।इस दौरान नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसडीएम मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी, सिंचाई विभाग के बीएस डांगी और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक-जीप की भीषण टक्कर, शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 बारातियों की मौत
Next: कसार देवी में गूंजे वैदिक मंत्र, योग और गंगा संवाद का हुआ अनुपम संगम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.