Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
  • हरिद्वार

अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  महानगर व्यापार मंडल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर लगातार बढ़ रही अराजक गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों का कहना है कि हाल के दिनों में हरिद्वार हाईवे पर मारपीट, स्टंटबाजी और भीड़ की ओर से उत्पात मचाने की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे आम नागरिकों में भय का वातावरण बनता जा रहा है। महानगर व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन और एनएचआई अधिकारियों को पत्र लिखकर घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी कहा कि कुछ युवक सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के नाम पर स्टंट करते हैं और सड़कों पर अराजकता फैलाते हैं। ये लोग न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि हरिद्वार जैसे धार्मिक शहर की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। इन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने एनएचएआई से भी मांग की कि हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और साइड रोड पर रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों की रोकथाम के लिए जरूरी सुधार कार्य किए जाएं। जनहित में उठाई गई मांगों में उनके साथ समर्थन करने वालों में सुनील मनोचा, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, अनिल कोरी, एसके सैनी, रवि बांगा, महेश सिंह, राकेश सिंह, राजू जोशी, महेश कुमार और अनिल अरोड़ा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेरुपुर में ग्राम समाज की भूमि से हटाया अतिक्रमण
Next: आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.