Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
  • हरिद्वार

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि आंगनबाड़ी सुपरस्टार कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को निजी स्कूलों के बच्चों की तरह मंच और अवसर प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें। इसके लिए आंगनबाड़ी सुपरस्टार कार्यक्रम का हरिद्वार में विस्तार किया जाएगा। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा कॉर्पोरेट प्रतिनिधि शामिल हुए। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने बताया कि यह कार्यक्रम अभी तक जिले के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित किया गया है, जहां इसके अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बच्चों की गतिविधियों में भागीदारी और उपस्थिति दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अब इस कार्यक्रम को जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू किया जाएगा। सीडीओ ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलेगा, बल्कि समाज में आंगनबाड़ी के प्रति सकारात्मक नजरिया भी विकसित हो रहा है। स्वयंसेवकों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका बैठक में निर्देश दिया गया कि क्षेत्रीय स्तर पर स्वयंसेवकों की पहचान की जाए, जो बच्चों को खेल-खेल में नई विधाओं का प्रशिक्षण दे सकें। आईटीसी और रिलैक्सो जैसी कंपनियों को स्वयंसेवकों की पहचान करने और प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी कार्यक्रम में साझेदार बनाया जाएगा। प्रतियोगिताएं होगी आयोजित सीडीओ ने सुझाव दिया कि प्रत्येक तिमाही में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों और कौशल पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, ताकि उनमें निरंतर प्रोत्साहन बना रहे और वे विविध विधाओं में पारंगत हो सकें। बैठक में उपस्थित रहे अधिकारी इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, डीपीओ सुपरिटेंडेंट विजय दीक्षित, आईटीसी प्रतिनिधि सचिन, रिलैक्सो से हर्ष दत्त सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Next: कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा गया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.