Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एक करोड़ की धोखाधड़ी में फर्जी चिटफंड कंपनी का चेयरमैन एमपी से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

एक करोड़ की धोखाधड़ी में फर्जी चिटफंड कंपनी का चेयरमैन एमपी से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर वर्षों से फरार चल रहे फर्जी चिटफंड कंपनी के चेयरमैन को पुलिस ने मध्य प्रदेश के मिसरोद से गिरफ्तार कर लिया है। द्वाराहाट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह सफलता कई महीनों की मेहनत और तकनीकी निगरानी के बाद हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय सिंह मेवाड़ा (40 वर्ष), पुत्र बहादुर सिंह मेवाड़ा, निवासी ढावलाधीर, थाना काला पीपल, जिला शाजापुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। संजय सिंह मेवाड़ा पर आरोप है कि उसने वर्ष 2014 में बग्वालीपोखर, तहसील द्वाराहाट, जनपद अल्मोड़ा में साई राम बिलटेक लिमिटेड, श्री राम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और अनन्या आरटीएम सेल एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी कंपनियों के जरिए एक कार्यालय स्थापित किया। रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों का हवाला देकर निवेशकों को ठगा गया। आरोपी ने स्थानीय लोगों को निवेश का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से आरडी और एफडी के रूप में लगभग एक करोड़ रुपये जमा कराए। शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम चमना, पोस्ट छानागोलू ने 22 फरवरी 2021 को थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना द्वाराहाट में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभ में कंपनी ने कुछ वर्षों तक लेनदेन किया, लेकिन अगस्त 2017 में अचानक सॉफ्टवेयर बंद कर दिया गया और आरोपी संपर्क से बाहर हो गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मामले में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी वर्ष जनवरी में संजय सिंह मेवाड़ा पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और रानीखेत के क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन जोशी (एसओजी प्रभारी) और द्वाराहाट थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। सर्विलांस और लगातार खोजबीन के बाद टीम ने 3 जून को मध्य प्रदेश के मिसरोद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में हरविन्दर कुमार, कांस्टेबल मनमोहन सिंह और एसओजी अल्मोड़ा के कांस्टेबल इरशाद उल्ला शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 मिनट में नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका आईआरसीटीसी अकाउंट, रेलवे के फैसले से फर्जी टिकट बुकियों में हड़कंप
Next: स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.