Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 10 मिनट में नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका आईआरसीटीसी अकाउंट, रेलवे के फैसले से फर्जी टिकट बुकियों में हड़कंप
  • राष्ट्रीय

10 मिनट में नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका आईआरसीटीसी अकाउंट, रेलवे के फैसले से फर्जी टिकट बुकियों में हड़कंप

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।

रेलवे यात्रियों की तत्काल टिकिट बुक करने की समस्या कम होने वाली है। जल्द ही टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा इस नियम से जरूरतमंद और असली यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। इससे फर्जी आईडी, एजेंट्स की धांधली और बॉट्स की बुकिंग पर लगाम लगेगी। दरअसल अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा, तो आपको तत्काल टिकट बुक करने में पहले 10 मिनट में मौका मिलेगा। IRCTC एजेंट पहले 10 मिनट में टिकट बुक नहीं कर सकते, यानी आम यात्रियों को पहले मौका मिलेगा।

दरअसल रेलवे ने पाया है कि बहुत सारे लोग टिकट बुक करने के लिए ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर (बॉट्स) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आम लोगों को टिकट नहीं मिल पाता। इसी वजह से रेलवे ने सख्ती शुरू कर दी है। सख्ती के तहत रेलवे ने 6 महीने में 2.4 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद कर दिए हैं। 20 लाख और अकाउंट की जांच चल रही है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इस समय करीब 13 करोड़ एक्टिव यूज़र हैं, लेकिन इनमें से केवल 1.2 करोड़ अकाउंट ही आधार से जुड़े हुए हैं। अब रेलवे बाकी के लगभग 11 करोड़ 80 लाख अकाउंट की विशेष जांच करेगा। जो अकाउंट संदिग्ध पाए जाएंगे, उन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय में वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
Next: एक करोड़ की धोखाधड़ी में फर्जी चिटफंड कंपनी का चेयरमैन एमपी से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.