Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम

नव चयनित चिकित्सकों की जल्द होगी दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती

 

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 220 नये चिकित्साधिकारी मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने मंगलवार को चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और अधिक सुदृढ़ होगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अथक प्रयासों और निरंतर विभागीय समीक्षा के उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 276 रिक्त पदों का अधियाचन भेजा था। जिसके क्रम में चयन बोर्ड ने 27 फरवरी 2025 को रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसके बाद 7 से 20 मई तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। जिसके उपरांत चयन बोर्ड ने कुल 220 योग्य अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। कुछ आरक्षित श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण नियमानुसार पदों को अग्रेनीत कर दिया गया है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के दिव्यांगजन उपश्रेणी के 19, अनुसूचित जाति के दिव्यांगजन उपश्रेणी के 9, अनुसूचित जनजाति के दिव्यांगजन उपश्रेणी के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के दिव्यांगजन उपश्रेणी के दो और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दिव्यांगजन उपश्रेणी के चार पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति श्रेणी के अंतर्गत राज्य आंदोलनकारी या उनके आश्रितों के 17, अनुसूचित जाति के राज्य आंदोलनकारी आश्रित का एक और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों पर भी कोई पात्र अभ्यर्थी नहीं मिला। चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही प्रदेशभर के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में तैनाती दी जायेगी। नये चिकित्सकों के आने से जहां प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होगी वहीं पर्वतीय व दूरथा क्षेत्रों में आम लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्साधिकारियों (बैकलॉग) के 220 पदों का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। सभी चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र की चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी जायेगी। इन चिकित्सकों के आने से प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी और सरकार का अंतिम गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प भी सिद्ध होगा। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक करोड़ की धोखाधड़ी में फर्जी चिटफंड कंपनी का चेयरमैन एमपी से गिरफ्तार
Next: सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.