Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्साहपूर्वक मनाया छंजर सभा का रजत जयंती समारोह
  • अल्मोड़ा

उत्साहपूर्वक मनाया छंजर सभा का रजत जयंती समारोह

RNS INDIA NEWS 01/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। छंजर सभा अल्मोड़ा का रजत जयंती समारोह रविवार को शहर के प्रतिष्ठित लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में कुमाउनी भाषा-साहित्य के विभिन्न पक्षों पर विमर्श हुआ और कवियों ने अपनी स्वरचित रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया। समारोह के पहले सत्र में ‘अल्मोड़ा की साहित्यिक परंपरा’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ कुमाउनी कवि दीपक कार्की की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित कुमाउनी विद्वान डॉ हयात सिंह रावत मौजूद रहे। गोष्ठी की शुरुआत डॉ महेंद्र महरा ‘मधु’ के वक्तव्य से हुई, जिन्होंने छंजर सभा के 25 वर्षों की साहित्यिक यात्रा को रेखांकित करते हुए कविता की समृद्ध परंपरा पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. दिवा भट्ट ने गुमानी से लेकर गोर्दा, गिरदा, चारु चंद्र पांडेय, शेरदा अनपढ़, मोहम्मद अली अजनवी और बालम सिंह जनोटी जैसे साहित्यकारों का स्मरण किया। नवीन बिष्ट ने जनोटी द्वारा बसंत पंचमी पर आयोजित कुमाउनी काव्य गोष्ठियों की परंपरा को याद किया। दयाल पांडेय ने ‘किताब कौतिक डीडीहाट’ का उल्लेख करते हुए 6, 7 और 8 जून 2025 को आयोजित होने वाले आयोजन में सभी को आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि डॉ रावत ने रचनाकारों से अपील की कि वे बच्चों से कुमाउनी में संवाद करें और विभिन्न विधाओं में सृजनात्मक लेखन को बढ़ावा दें। समारोह का दूसरा सत्र कवि सम्मेलन को समर्पित रहा, जिसमें 25 कवियों ने अपनी कविताएं, गीत, ग़ज़ल और कुमाउनी ग़ज़लें प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ करने वाले प्रमुख कवियों में विपुल जोशी, डॉ धाराबल्लभ पांडे, कमला बिष्ट, प्रेमा गड़कोटी, मीनू जोशी, दयाल पांडेय, ध्रुव टम्टा, रमेश लोहुमी, डॉ मधु महरा, बिपिन चंद्र जोशी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन ‘पहरू’ पत्रिका के संपादक नीरज पंत ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दी सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई
Next: उत्तराखंड में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.