Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • जिला योजना में शामिल नहीं करें तीन लाख से कम के काम
  • चम्पावत

जिला योजना में शामिल नहीं करें तीन लाख से कम के काम

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)। जिला योजना में विकास कार्यों को शामिल करने की तैयारी तेजी से की जा रही है। डीएम ने विभागों को तीन लाख रुपये से कम के काम शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। चम्पावत की जिला योजना में निर्माण कार्य शामिल करने का कार्य चल रहा है। डीएम नवनीत पांडेय ने बताया कि विभागों को तीन लाख रुपये से कम लागत के काम शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने बताया कि जिला योजना ऐसी योजनाओं और कार्यों का ही चयन किया जाएगा, जिन कार्यों को उसी वित्तीय वर्ष या अधिकतम दो वर्ष में पूर्ण किया जा सके।
साथ ही अवशेष और चालू कार्यों के लिए सर्वप्रथम धनराशि इस प्रकार आवंटित की जाए, ताकि कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्ण हो जाएं। पुराने चालू कार्यों के लिए अवशेष धनराशि आवंटित किए जाने के बाद ही तीन लाख से अधिक की धनराशि के नए कार्य चयनित किए जाएंगे। बताया कि निर्माण से सम्बंधित नई कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यदायी संस्थाओं के चयन के लिए विभाग स्वतन्त्र होगी। किसी वजह से कार्यदायी संस्थाओं का चयन नहीं होने पर डीएम से अनुमोदन कराया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेशभर के वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जाएं: मुख्य सचिव
Next: शेडकुड़िया देवता के नवनिर्मित मंदिर में देव दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.