
चम्पावत(आरएनएस)। चम्पावत में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। गोष्ठी में एसपी रेखा यादव ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश दिए। चम्पावत पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। एसपी रेखा यादव ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हर शिकायत का निष्पक्ष और समय से निस्तारण करने को कहा। सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश दिए। नेपाल समेत अन्य देशों के आरोपियों को अदालत की आदेशिका एलआर के जरिए देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को ई ऑफिस प्रणाली को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। राहगीर सहायता योजना व प्रधानमंत्री राहत योजना का प्रचार प्रसार करने को कहा। एसपी ने विभिन्न पोर्टल में आने वाली शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान एसआई तेज कुमार को बेस्ट एम्प्लॉय ऑफ द मंथ देने के साथ नौ अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। गोष्ठी में चम्पावत क सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण, टनकपुर की निहारिका सेमवाल, प्रशिक्षु एसपी विनय सिंह, एलआईयू निरीक्षक राम प्रसाद, आरआई भगवत राणा, यातायात निरीक्ष्ज्ञक महेश प्रसाद, कोतवाल बची सिंह बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
