Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड की सुविधा का दिया जाए पूरा लाभ
  • रुद्रप्रयाग

पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड की सुविधा का दिया जाए पूरा लाभ

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)। गर्वमेंट पेशंनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। कहा कि लम्बे समय से पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि उनके खातों से इसकी कटौती की जा रही है। गर्वमेंट पेशंनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सदर सिंह रावत एवं महामंत्री एमपी पुरोहित ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि बीते 23 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल में पेंशनर्स की बैठक हुई थी, जिसमें समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। कई प्रकरण सामने आए जिसको लेकर पेंशनर्सों में आक्रोश है, और पेंशनर्स को भविष्य में आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर होना पड़ेगा। पेंशनर्स ने कहा कि गोल्डन कार्ड योजना में ओपीडी में निःशुल्क जांच, उपचार, जन औषधि, दवा, पैथोलाजी जांच आदि के लिए निशुल्क सुविधा है किंतु पेंशनर्स को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। कहा कि उन्हें ओपीडी में समस्त शारिरिक जांच उच्चकोटि के पैथोलाजी लैब एवं डाइग्नोसिस सेन्टर अनुबन्धित एवं चयनित अस्पतालों में निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाए।
पेशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स से गोल्डन कार्ड योजना के मासिक अंशदान की कटौती की जा रही है। उस धनराशि का रख-रखाव निदेशक कोषागार के नियंत्रण में रखा जाए और इसी धनराशि में आकस्मिक धनराशि का प्राविधान कर निदेशालय कोषागार स्तर पर गोल्डन कार्ड योजना के क्रियान्वयन के लिए स्टाफ रखा जाए ताकि धनराशि का सही उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि जो पेंशनर्स गोल्डन योजना से बाहर हो चुके हैं उनको प्रतिपूर्ति चिकित्सा उपचार की सुविधा दी गई किंतु पेंशनर्स पुनः गोल्डन कार्ड योजना में वापस आना चाहते है, उन्हें अंतिम विकल्प का अवसर देकर शामिल किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लड़कियों पर ‘डर्टी कमेंट’, श्रीनगर में भीड़ ने सिखाया लड़कों को ‘गुड सबक’
Next: अतिक्रमण हटाने को चलाया अभियान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.