Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नव नियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

नव नियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा में शुक्रवार को नव नियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर सी. पी. भैसोड़ा के निर्देशन में किया गया, जिसमें विभिन्न क्लीनिकल विभागों के संकाय सदस्यों द्वारा 30 नर्सिंग ऑफिसर्स को उनके दायित्वों और कार्यक्षेत्र की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एनेस्थीसिया विभाग द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और कंप्रेशन ओनली लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. उर्मिला पलड़िया ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में बीएलएस तकनीक से जीवन बचाने में सहायता मिलती है और यह हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्डियक अरेस्ट और रेस्पिरेटरी अरेस्ट के दौरान त्वरित प्राथमिक उपचार की अहमियत पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों से व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया ताकि वे किसी आपात स्थिति में आत्मविश्वास के साथ उपचार कर सकें। कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आदित्य चौहान, डॉ साइमा खान, डॉ. एस. दास गुप्ता, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. अनिल पांडे सहित संस्थान के अन्य चिकित्सक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवेकानंद द्वार के समीप शराब की दुकान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
Next: समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है हमारी विचारधारा : मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.