Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है हमारी विचारधारा : मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है हमारी विचारधारा : मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

ऋषिकेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा में बोले मुख्यमंत्री धामी, बाबा साहब के विचारों को बताया समय से आगे, पहलगाम हमले को बताया राष्ट्रीय एकता पर हमला

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित आशीर्वाद वाटिका में आयोजित भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने एक समरस, संगठित और सशक्त भारत के निर्माण का सपना देखा था, जिसे साकार करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता को लागू कर उत्तराखंड सरकार ने समान अधिकार की परिकल्पना को धरातल पर उतारा है, जो बाबा साहब के विचारों की आत्मा को साकार करता है। उन्होंने कहा कि सम्मान अभियान जैसे आयोजनों से बाबा साहब के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करने का अवसर मिलता है और उनके विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब की स्मृति में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उनकी जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है, 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, और बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दलितों, शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाएं सामाजिक न्याय की मिसाल बनी हैं, जिनमें वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रही है और उनके लिए 15 नि:शुल्क छात्रावास, 5 आवासीय विद्यालय और 3 आईटीआई संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, आवासहीन परिवारों को घर बनाने हेतु 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। सरकार हरिद्वार में बाबा साहब समरसता स्थल का निर्माण कराने जा रही है, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा शोक जताया और सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह घटना राष्ट्रीय एकता पर सीधा हमला है और ऐसी ताकतों से मुकाबले के लिए देशवासियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक हम एक नहीं होंगे, तब तक आतंकवाद जैसी ताकतें हमें निशाना बनाती रहेंगी।

कार्यक्रम में भाजपा सहप्रभारी उत्तराखंड रेखा वर्मा, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभु पासवान, विधायक ब्रजभूषण गैरोला, सुरेंद्र, प्रदीप सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नव नियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
Next: आईजी कुमाऊं ने अल्मोड़ा में अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन कर दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.