Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 118 साल पुराने ग्लोगी प्रोजेक्ट से रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • देहरादून

118 साल पुराने ग्लोगी प्रोजेक्ट से रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   यूजीवीएनएल के 118 साल पुराने ग्लोगी हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट से रिकॉर्ड बिजली उत्पादन हुआ है। अपनी स्थापना के बाद से अभी तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन हुआ है। मसूरी के पास यूजेवीएनएल के ग्लोगी हाइड्रो प्रोजेक्ट का 118 साल पहले शुभारंभ हुआ था। प्रबंध निदेशक डॉ संदीप सिंघल ने बताया कि देहरादून मसूरी मार्ग पर क्यारकुली व भट्टा गांव के बीच स्थित स्थित 3.50 मेगावाट स्थापित क्षमता की ग्लोगी जल विद्युत परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8.075 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया। जो परियोजना के निर्माण के बाद से अब तक का किसी भी वर्ष का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है।
इससे पूर्व इस परियोजना द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में किया गया 7.96 मिलियन यूनिट किसी भी वित्तीय वर्ष का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन था। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा इस परियोजना को एक ऐतिहासिक धरोहर की तरह सहेजते हुए संचालन किया जाता है।
परियोजना की स्थापना तत्कालीन ब्रिटिश शासन काल में सन 1907 में की गई थी। जिसका प्रमुख उद्देश्य मसूरी क्षेत्र में विद्युत एवं जल की आपूर्ति किया जाना था। उस दौर में कलकत्ता, दार्जिलिंग और शिमला के बाद मसूरी में ही विद्युत वितरण व्यवस्था उपलब्ध थी। यह परियोजना ब्रिटिश काल में स्थापित चंद जल विद्युत परियोजनाओं में से एक है।
यह इकलौती ऐसी परियोजना है जो आज भी सफलतापूर्वक विद्युत उत्पादन के साथ साथ जलापूर्ति के अपने उद्देश्यों को भी पूरा कर रही है। डा.सिंघल ने परियोजना के रिकार्ड उत्पादन पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमर्शियल कांप्लेक्स में स्पेस बेचने का झांसा दे सवा करोड़ हड़पे
Next: श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया को बनाया जाए सरल: धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.