Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस की मौजूदगी में लगाए मुख्य बाजार में स्मार्ट मीटर
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस की मौजूदगी में लगाए मुख्य बाजार में स्मार्ट मीटर

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को मुख्य बाजार में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए। विरोध की आशंका के चलते निगम की टीम के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता को स्मार्ट सुविधा मिलेगी। अभियान के दौरान व्यापारियों ने निगम की टीम का सहयोग किया। सोमवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) संजय कुमार तिवारी की अगुवाई में टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर मुख्य बाजार में स्मार्ट मीटर लगाए। इस दौरान ईई ने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता प्रतिदिन मीटर में अपने यूनिट चेक कर अपनी बिजली की खपत को आवश्यकतानुसार कर सकते हैं। मोबाइल में भी मीटर की यूनिट देखने की सुविधा मिलेगी। स्मार्ट मीटर लगने पर मीटर रीडर को रींडिग लेने के लिए उपभोक्ता के घर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। महीने के अंत में बिजली का बिल उपभोक्ता के मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता ऑनलाइन अथवा ऊर्जा निगम के कार्यालय में जाकर बिल जमा करा सकता है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आठ टीमें लगाई गई। पहले दिन टीमों ने नैनीताल बैंक गली के सामने मुख्य बाजार, पंत मार्केट आदि में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में चालीस स्मार्ट मीटर लगाए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी दिनेश चंद गुरुरानी, अधिशासी अभियंता मापक केके पंत, एसडीओ मापक विवेक उपाध्याय, अवर अभियंता ओम कुमार आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी में अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिले
Next: पौड़ी के राठ क्षेत्र पहुंचे ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.