Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नौ घंटे की मुश्किल चढ़ाई की बजाय 36 मिनट में पहुंचेंगे केदारधाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

नौ घंटे की मुश्किल चढ़ाई की बजाय 36 मिनट में पहुंचेंगे केदारधाम

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम की 16 किमी की मुश्किल चढ़ाई अब आसान हो जाएगी। श्रद्धालु रोपवे से महज 36 मिनट के भीतर केदारनाथ धाम पहुंच सकेंगे। रोपवे का लाभ हेली सेवा का खर्च वहन न करने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। इससे आने वाले समय में केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि तय है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी रोपवे प्रोजेक्ट को पर्वतमाला परियोजना के तहत मंजूरी दी। इस परियोजना को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और स्थानांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर तैयार किया जाएगा। योजना पर 4081.28 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा। रोपवे का निर्माण सार्वजनिक निजी भागीदारी के साथ किया जाएगा। निर्माण सबसे उन्नत ट्राई केबल डिटेचेबल गोंडोला (थ्री एस) तकनीक के आधार पर किया जाएगा। रोपवे निर्माण का डिजाइन 1800 यात्री प्रति घंटे प्रति दिशा होगी। एक दिन में 18000 श्रद्धालु रोपवे के जरिए केदारनाथ धाम पहुंच सकेंगे।
इस रोपवे परियोजना को केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए वरदान माना जा रहा है। क्योंकि इस योजना से पर्यावरण अनुकूल, आरामदायक और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम पहुंचने में नौ घंटे की बजाय सिर्फ 36 मिनट का समय लगेगा। इस रोपवे परियोजना से पर्यटन जैसे संबद्ध पर्यटन उद्योगों में पूरे वर्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे। रोपवे परियोजना से सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में लास्ट मील कनेक्टिविटी को बढ़ाने और तेजी से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में रोपवे परियोजना को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

16 किमी पैदल चल कर पहुंचा जाता है केदारनाथ
केदारनाथ मंदिर तक की यात्रा में गौरीकुंड से 16 किमी की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई पूरी करनी होती है। वर्तमान में इसे पैदल चल कर या घोड़े, खच्चर, पालकी के जरिए पूरा किया जाता है। हेलीकॉप्टर से भी लोग केदारनाथ धाम पहुंचते हैं।

हर मौसम में मिलेगी कनेक्टिविटी
प्रस्तावित रोपवे की योजना मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को हर मौसम में कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगी। सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

11968 फीट की ऊंचाई पर स्थित है केदारनाथ धाम
केदारनाथ 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। जो रुद्रप्रयाग में 3583 मीटर (11968 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर अप्रैल मई से अक्टूबर नवंबर तक लगभग छह से सात महीने तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है। एक यात्रा सीजन में 20 लाख के करीब श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार धाम यात्रा पंजीकरण के नए नियम का विरोध
Next: डोईवाला में बनाई जाए लॉ यूनिवर्सिटी,  हरिद्वार सांसद को ज्ञापन सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.