Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार धाम यात्रा पंजीकरण के नए नियम का विरोध
  • देहरादून

चार धाम यात्रा पंजीकरण के नए नियम का विरोध

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। चार धाम यात्रा पंजीकरण के नए नियम का होटल एसोसिएशन, तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया। तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने यातायात निदेशालय के यात्रा में आने वाले वाहनों के पंजीकरण के दौरान डेस्टिनेशन के रूप में होटल की बुकिंग अनिवार्य रूप से दिखाने का विरोध किया। तत्काल इस नए नियम को वापस लेने को दबाव बनाया। महासचिव बृजेश सती ने कहा कि उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन के साथ ही डेस्टिनेशन बताने को कहा जा रहा है। इसे लेकर चार धाम यात्रा से जुड़े लोगों में खासी नाराजगी है। चार धाम होटल एसोसिएशन, तीर्थ पुरोहितो के साथ ही व्यापार सभा से जुड़े अन्य लोग भी आदेश से नाराज हैं। कहा कि सरकार ने यदि इस तरह के आदेश को वापस न लिया तो सड़कों पर उतर विरोध जताया जाएगा। अगले सप्ताह देहरादून में होने वाली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
कहा कि पिछले दिनों कैबिनेट ने रजिस्ट्रेशन के साथ ही डेस्टिनेशन से संबंधित एक प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की है। चार धाम यात्रा को लेकर इस तरह के नए नए प्रयोग बंद किए जाएं। रजिस्ट्रेशन के नाम पर यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। अब रजिस्ट्रेशन के साथ ही डेस्टिनेशन बताने का भी नया नियम जोड़ दिया है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि ऐसे फैसलों से व्यापारी और होटल उद्योग से जुड़े हुए लोग चिंतित हैं। निर्णय वापस न होने पर आंदोलन तय है।
यमुनोत्री घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभन सिंह राणा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ तीर्थ पुरोहित, होटल एसोसिएशन और व्यापार सभा से जुड़े हुए लोग महासभा में आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। केदार घाटी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम दत्त गोस्वामी और चार धाम व्यापार सभा के अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी ने कहा कि ऐसे फैसलों से कारोबार प्रभावित होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएसीएल निवेशकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Next: नौ घंटे की मुश्किल चढ़ाई की बजाय 36 मिनट में पहुंचेंगे केदारधाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.