Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • घर में घुसे गुलदार के शावक को टोकरी में किया कैद
  • बागेश्वर

घर में घुसे गुलदार के शावक को टोकरी में किया कैद

RNS INDIA NEWS 04/03/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।   दो दिन पहले ही गुलदार के एक शावक को वन विभाग की टीम पकड़ कर ले गई थी, लेकिन दो दिन बाद ही जिला मुख्यालय से लगे कफौली गांव में सोमवार की रात एक गुलदार का शावक घर में घुस गया। त्रिलोक पांडे ने हिम्मत दिखाकर गुलदार को एक प्लास्टिक की टोकरी में कैद कर लिया। बाद में वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू कर ले गई। सोमवार की रात करीब आठ बजे कफौली निवासी त्रिलोक पांडेय की पत्नी कमला देवी आंगन में बने टिन शेड में खाना बना रही थी। वहीं पर उनकी बेटी भी बैठी थी। इसी दौरान आंगन में गुलदार के शावक को देख उसके पीछे उनका कुत्ता दौड़ पड़ा। कुत्ते को आता देख शावक किचन की ओर जाने लगा। यह देख कमला और उनकी बेटी के होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए अंदर को भागे। शोर सुनकर त्रिलोक मौके पर पहुंचे और उन्होंने पास में पड़ी एक प्लास्टिक की टोकरी गुलदार के ऊपर फेंकी और टोकरी में शावक कैद हो गया। त्रिलोक ने हिम्मत दिखाकर उसके ऊपर बड़ा सा पत्थर रख दिया। इसके बाद शावक उसमें फंस गया। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन रेंजर एसएस करायत समेत अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शावक को रेस्क्यू का पिंजड़े में कैद किया और रेंज कार्यालय ले आए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इन सब में कमला देवी दहशत में आ गईं। मंगलवार को कमला का जिला अस्पताल में इलाज किया। शावक का स्वास्थ्य परीक्षण पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने किया। अभी दो दिन उसे रेंज कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद उसे भी प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दस-दस हजार के दो ईनामी अपराधी गिरफ्तार
Next: पुलिस भर्ती में दक्षता परीक्षा में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.