Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किच्छा: हादसे में साथी के घायल होने पर कांवड़ियों ने लगाया तीन घंटे जाम
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा: हादसे में साथी के घायल होने पर कांवड़ियों ने लगाया तीन घंटे जाम

RNS INDIA NEWS 24/02/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एनएच-74 पर सोमवार को रुद्रपुर-किच्छा के बीच देवरिया के निकट एक बाइक ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। इससे कांवड़िया घायल हो गया, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए कांवड़ियों के जत्थे ने किच्छा और ग्राम बरा में सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल निशा यादव मौके पर पहुंचीं और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा भी पहुंच गए और आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर कांव‌ड़ियों को जाम खोलने के लिए राजी कर लिया। बीती 19 फरवरी को हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर ग्राम गबिया, माधोटांडा पीलीभीत का लगभग तीन सौ कांवड़ियों का जत्था अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ था। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे रुद्रपुर-किच्छा के बीच गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थे में देवरिया के निकट एक बाइक सवार घुस गया। बाइक की टक्कर लगने से जत्थे में कांवड़ लेकर आ रहा उत्तम पुत्र धर्मा मंडल निवासी ग्राम गबिया माधोटांडा घायल हो गया। जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे से कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उत्तम को रुद्रपुर अस्पताल ले जाया गया। इधर, आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कांवड़िए सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जबकि दूसरी लेन में उन्होंने अपने कैंटर आड़े-तिरछे खड़े कर दिये। इस कारण एनएच पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना मिलते ही आईपीएस प्रशिक्षु प्रभारी कोतवाल निशा यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके लिए एक लेन सुरक्षित नहीं की है और यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सड़क पर पुलिस की तैनाती भी नहीं है। इसके कारण दुर्घटना हुई है। कहा कि यूपी क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए एनएच की एक लेन सुरक्षित की गई है। उन्होंने पुलिस पर कांवड़ियों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया और आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के समझाने के बावजूद कांवड़िए अपनी मांग पर अडिग रहे। सूचना मिलते ही एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन के तीन घंटे के मान-मनौव्वल के बाद कांवड़िए आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भरोसे पर जाम खोलने को तैयार हो गए। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक मनोज तिवारी ने की मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की मांग
Next: उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.