Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन
  • देहरादून

उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

RNS INDIA NEWS 24/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है।वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।  केवल खुराना 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जिन्होंने प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दिया है। खुराना को बेहद अनुशासित, कर्तव्यनिष्ट और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। आईपीएस केवल खुराना आईजी  स्तर पर होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सबसे अहम पदों पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।
केवल खुराना को देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने देहरादून में एसएसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालते हुए देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने का अथक प्रयास किया था। इसके अलावा भी वह तमाम जिलों की कमान संभाल चुके हैं और राज्य में पहली बार ट्रैफिक डायरेक्टर के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी मिली थी। आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन से उत्तराखंड में भी एक काबिल पुलिस अफसर को खोया है। हर कोई आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन की खबर से गमगीन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किच्छा: हादसे में साथी के घायल होने पर कांवड़ियों ने लगाया तीन घंटे जाम
Next: मुख्यमंत्री ने हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.