Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधायक मनोज तिवारी ने की मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की मांग
  • अल्मोड़ा

विधायक मनोज तिवारी ने की मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने देहरादून में स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार से मुलाकात कर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की मांग की। इस पर स्वास्थ्य सचिव ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैसोड़ा से दूरभाष पर बात कर डायलिसिस यूनिट बढ़ाने के निर्देश दिए। विधायक तिवारी ने बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित डायलिसिस सेंटर में केवल 6 यूनिट हैं, जबकि 50 से अधिक किडनी रोगियों को अभी भी डायलिसिस के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को हल्द्वानी या अन्य मैदानी क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें शारीरिक और आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कॉलेज प्राचार्य से बात की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब स्वास्थ्य सचिव के निर्देश के बाद उम्मीद है कि जल्द ही डायलिसिस सुविधा बढ़ेगी। तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सुविधा बढ़ने से बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, रानीखेत, चौखुटिया, द्वाराहाट जैसे क्षेत्रों के किडनी रोगियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर्वतीय क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से की गई थी और वे इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्वदलीय संघर्ष समिति के धरने-प्रदर्शन को बताया निराधार
Next: किच्छा: हादसे में साथी के घायल होने पर कांवड़ियों ने लगाया तीन घंटे जाम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.