Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है घोटाले की आंच
  • ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है घोटाले की आंच

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की आंच शैक्षिक संस्थानों और इंटरमीडिएट कालेज के बाद अब उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है। एसआइटी ने शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खुले उत्तराखंड ओपन विवि के अध्ययन केंद्र पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। माना जा रहा है कि जल्द ही एसआइटी छात्रवृतति लेने वाले लाभार्थियों से भी पूछताछ शुरू कर सकती है।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआइटी जिले भर में 50 से अधिक केस दर्ज कर दो दर्जन बिचौलियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही दूसरे चरण की जांच में ऊधमसिंहनगर के 215 शैक्षिक संस्थानों और उनमें अध्ययनरत लाभार्थियों की जांच शुरू कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक अब एसआइटी की जांच उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है।
रुद्रपुर महाविद्यालय स्थित ओपन यूनिवर्सिटी के अध्ययन केंद्र पर शुक्रवार को एसआइटी टीम ने पहुंचकर छात्रवृत्ति लेने वाले लाभार्थियों के संबंध में जानकारी जुटाई। एसपी सिटी देवेंद्र पिचा ने बताया कि शैक्षिक संस्थानों की जांच जारी है। शैक्षिक संस्थानों से छात्रवृत्ति लेने वाले लाभार्थियों की सूची भी मांगी गई है।
वहीं दूसरी ओर काशीपुर कोतवाली में दर्ज छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित चार मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम (पीसी एक्ट) बढ़ाए जाने के बाद अब इसकी जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी। विवेचक एसएसआई कोतवाली सतीश चंद कापड़ी ने समाज कल्याण विभाग के तीन अधिकारियों की भूमिका सामने आने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। कापड़ी ने बताया कि साल 2019 व 2020 में कोतवाली में अपराध संख्या 666/2019, 665/2019, 369/2020, 111/2020 क्राइम नंबर पर चार मुकदमें छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित दर्ज हैं। बीते दिनों पुलिस की जांच में सामने आया कि घोटाले में पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग संगठन के अलावा एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी और एक पटल सहायक की संलिप्तता रही है। इसके चलते इन चारों मुकदमों में पीसी एक्ट बढ़ा दिया गया है। नियमानुसार पीसी एक्ट से संबंधित मामलों की विवेचना राजपत्रित अधिकारी ही करते हैं। इसलिए इस संबंध में रिपोर्ट सीओ के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अब उच्च अधिकारी तय करेंगे कि आगे की जांच किससे कराई जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 50 वर्षीय ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत
Next: नहीं बनना चाहते हैं युवा दांतों के डाक्टर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.