Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नहीं बनना चाहते हैं युवा दांतों के डाक्टर
  • देहरादून

नहीं बनना चाहते हैं युवा दांतों के डाक्टर

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

देहरादून। मेडिकल क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवा डेंटल कोर्स में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। एमबीबीएस में दाखिले की जितनी मारामारी है, बीडीएस में युवाओं को उतनी ही कम रुचि है। नीट स्टेट काउंसिलिंग में कुछ ऐसी ही तस्वीर उभरकर आई है। मॉपअप राउंड निपटने के बाद भी बीडीएस की 186 सीटें रिक्त रह गई हैं। इनके लिये अभ्यर्थी ही नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि अब मॉपअप राउंड-2 आयोजित कर रहा है। जिसके बाद फिर स्ट्रे वेकेंसी राउंड भी आयोजित किया जाएगा।
बता दें, प्रदेश के तीन निजी डेंटल कॉलेजों में बीडीएस की 300 सीटें हैं। जिनमें 50 फीसदी स्टेट कोटे व 50 फीसदी ऑल इंडिया-मैनेजमेंट कोटे की हैं। इन पर राज्य स्तर पर केंद्रीयकृत काउंसिलिंग के तहत ही दाखिले किए जाते हैं, पर ताज्जुब ये है कि तीन राउंड की काउंसिलिंग के बाद भी सीट नहीं भर पाई हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन मॉपअप राउंड आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए अभ्यर्थी आज शाम पांच बजे तक पंजीकरण व शुल्क जमा कर सकते हैं। नौ जनवरी को सीट आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थी आवंटित सीट पर 12 जनवरी तक दाखिला ले पाएंगे। इसके बाद भी सीट खाली रहती हैं तो 13 जनवरी को कॉलेज स्तर पर स्ट्रे वेकेंसी राउंड होगा। 15 जनवरी दाखिले की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि नारायण स्वामी डेंटल कॉलेज में हाईकोर्ट के आदेशानुसार सशर्त दाखिले किए जा रहे हैं, यहां अभ्यर्थी इसलिए भी प्रवेश लेने से कतरा रहे हैं।
कहां कितनी सीट खाली
राज्य कोटा
सीमा डेंटल कॉलेज-07
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज-27
नारायण स्वामी डेंटल कॉलेज-49
मैनेजमेंट कोटा
सीमा डेंटल कॉलेज-12
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज-42
नारायण स्वामी डेंटल कॉलेज-49

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है घोटाले की आंच
Next: फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला सहित तीन ने नौ लाख रुपये की ठगी की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.